रानीगंज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
हिंदू धर्म में पंच परिवर्तन की आवश्यकता
परवाहा. गुरुवार को रानीगंज नगर पंचायत स्थित कलावती छात्रावास में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें विश्व हिंदू परिषद के संघ चालक, हिंदू धर्म जागरण मंच, गायत्री परिवार, बौद्धिक कर्ता के कार्यकर्ता शामिल थे. वक्ताओं में गायत्री परिवार के आचार्य मायाकुंज , प्रदीप पांडेय, हिंदू धर्म जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री विजय यादव, जिला संघ चालक के सच्चिदानंद मेहता, अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेनानी, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण मंडल, सुमन झा आदि ने हिंदू धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म इस धरा की सबसे प्राचीन धर्म है. हमें अपने धर्म के मार्ग को नहीं छोड़ना चाहिए. हिंदू धर्म में पंच परिवर्तन की आवश्यकता है. इनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन व नागरिक कर्त्तव्यबोध है. मौके पर अनिल भगत, व्यवस्था प्रमुख राजीव गुप्ता, खंड शारीरिक प्रमुख सूरज गोप, संतोष राउत, परमानंद मल्लिक, मनीष यादव,पूनम देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए