सहयोग शिविर में आयी शिकायतों का होगा निस्तारण : पीओ
सहयोग शिविर में मौजूद पदाधिकारी
पलासी के भीखा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पलासी प्रखंड की भीखा पंचायत के मोहानियां मदरसा प्रांगण में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आदिल रेजा ने की. सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर शिविर पहुंचे.
आपके शहर में
कई विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद
शिविर में बीपीआरओ अखिलेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अख्तर आलम, एमओ कुमुद सिंह, आरओ विदिशा सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ जीकेश कुमार, प्रकाश कुमार रजक, एलएस शब्बू सोनी, पीएम आवास सहायक शाहनवाज अख्तर, मोहम्मद नसम, सूर्य नारायण, शंकर मोदी, ललन कुमार, सूरज कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए
शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएचईडी, पंचायती राज और आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आवेदन प्राप्त किए गए.
मनरेगा जॉब कार्ड का भी हुआ वितरण
बीपीआरओ अखिलेश कुमार ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अख्तर आलम ने मनरेगा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण भी किया.
प्रमुख बातें
- भीखा पंचायत के मोहानियां मदरसा प्रांगण में सहयोग शिविर आयोजित हुआ.
- विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.
- स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा और राजस्व समेत कई विभागों के काउंटर लगाए गए.
- मनरेगा योजनाओं की जानकारी के साथ जॉब कार्ड का वितरण किया गया.
- अधिकारियों ने शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए