फारबिसगंज कांवरिया सेवा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान 2025-26 की विस्तृत आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज कांवरिया सेवा समिति की वार्षिक बैठक स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष मुरली गुप्ता ने की. जबकि मंच संचालन इं आयुष अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में फारबिसगंज शहर के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व समिति सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी व विशिष्ट अतिथियों में उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल, मूलचंद गोलछा, प्रदीप देव, विजय प्रकाश, डॉ. नेहा राज व विशाल गोलछा शामिल थे. बैठक के दौरान समिति द्वारा वर्ष 2025-26 का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया. पदाधिकारियों ने समिति की वित्तीय स्थिति, विभिन्न सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी सदस्यों को दी. उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखा व आगामी वर्षों में शिविर को और अधिक भव्य व व्यापक स्वरूप देने को लेकर सुझाव दिए. इस अवसर पर बताया गया कि वर्ष 2026 में टाकेश्वर धाम में लगने वाला फारबिसगंज कांवरिया सेवा समिति का शिविर अपने 24 वें वर्ष में प्रवेश करेगा. समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन माह में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है. शिविर में ठंडे व गर्म पानी की व्यवस्था, मालिश सेवा, भंडारा, शरबत वितरण, रात्रि विश्राम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अतिरिक्त डाक बम श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सेवाएं प्रदान की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन