खाबदह डुमरिया विद्यालय में टॉपर्स सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डुमरिया विद्यालय के टॉपर बच्चों को विधायक ने किया सम्मानित | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय खाबदह डुमरिया में टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक-इंटर 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

नरपतगंज (अररिया). प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय खाबदह डुमरिया रेवाही के प्रांगण में टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक देवंती यादव, पूर्व मुखिया मनोज मंडल, हाजी फरजन अली और शिक्षक राजदेव बहरदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में मैट्रिक-इंटर 2026 के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स हुए सम्मानित

समारोह में विज्ञान संकाय के टॉपर हर्षित कुमार को सम्मानित किया गया. वहीं कला संकाय में नेहा परवीन, मनीषा कुमारी, अनुष्का कुमारी और पूजा कुमारी को विधायक देवंती यादव ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सम्मान मिलने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा.

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाषण, वादन, नृत्य, रंगोली, क्विज, निबंध, साइकिल आर्ट और कचरा प्रबंधन जैसी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया. आयोजकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

सीमित संसाधनों में बेहतर शिक्षा का प्रयास

विधायक देवंती यादव ने कहा कि डुमरिया विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े संकल्प के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाते हैं तो संसाधनों की कमी बच्चों के सपनों में बाधा नहीं बनती.

ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बना विद्यालय

विधायक ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का काम नहीं कर रहा, बल्कि ग्रामीण समाज के भविष्य को मजबूत करने में भी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने इसे क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया और विद्यार्थियों से इसी तरह मेहनत जारी रखने की अपील की.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में विनोद पूर्वे, राजू पूर्वे, प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार रंजन, ऋषभ कुमार, मधुकर कुमार, रितेश कुमार, विभा देवी, गायत्री देवी, स्नेहा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन