ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

33-प्रतिनिधि, अररिया अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अररिया-पूर्णिया मार्ग एनएच 27 पर मटियारी ओवरब्रिज की समीप ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी. सूचना पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. मृतक की पहचान मदनपुर पूर्वी पंचायत वार्ड सात निवासी पुनियानंद सिंह, उम्र 50 के रूप में हुई है जो धान की खेप लेकर मदनपुर बाजार से पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में बिक्री के लिए जा रहे थे, तभी मटियारी ओवरब्रिज से पहले ही ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पुनियानंद सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे चार बच्चो को छोड़ गया. वहीं घटना के बाद शोर-शराबा होने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये व आनन-फानन उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, तब तक चालक की मौत हो गयी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुचा. ट्रैक्टर पलटने से अररिया-पूर्णिया सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गया था. जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत के बाद धान लोड ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर किनारे किया व आवागमन को शुरू कराया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन