नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ देने की मांग
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jun 2026 6:37 PM
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कालबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का बीआरसी परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन.
धरना के बाद शिक्षकों ने बीडीओ अजीत कुमार को सौंपा मांग पत्र.
विभाग पर कालबद्ध प्रोन्नति से वंचित रखने का लगाया आरोप.
बीईओ व कर्मियों की अनुपस्थिति में शिक्षकों ने एकजुटता का किया प्रदर्शन.
नरपतगंज. कालबद्ध प्रोन्नति से वंचित नियोजित शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को नरपतगंज बीआरसी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. हालांकि धरना प्रदर्शन के बाद सभी नियोजित शिक्षकों के द्वारा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अजीत कुमार से मिलकर अपना मांग पत्र धरना प्रदर्शन के दौरान नियोजित शिक्षकों के द्वारा मुख्य मांग में कालबद्ध प्रोन्नति दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. इसमें मुख्य रूप से बीइओ व कर्मियों के अनुपस्थिति में शिक्षक एकजुट होकर मांग पत्र सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की. धरना प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों ने बताया कि हमलोगों को विभाग के द्वारा जानबूझकर कालबद्ध प्रोन्नति से वंचित रखा गया है. अगर मांग पूरा नहीं हुआ तो सभी एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कही. मौके पर शिक्षक बृजनंदन राउत, योगधर राम, डॉ आफाक आलम, बीवी शबनम, देवव्रत पासवान, देवेंद्र राम, शकील अहमद ,मो रहमतुल्लाह, शाइस्ता परवीन, महताब आलम, मो अब्दुल्लाह, परमानंद ठाकुर ,कविता कुमारी ,श्यामानंद मेहता सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










