विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह आयोजित

दशम के छात्रों को दी विदाई

विज्ञापन

जोगबनी. शहर के पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को कक्षा दशम के छात्रों को विदाई देने के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. आगामी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के मनोबल बढ़ाने व उन्हें सफलता का मंत्र देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं कार्यक्रम की शुरूआत कक्षा नवम के छात्रों द्वारा विदाई गीत से हुआ. जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. सफलता के मंत्र संरक्षक सत्यदेव प्रकाश विश्वास, भागवत मेहता व प्रधानाचार्य विद्यानंद मंडल ने छात्रों को एकाग्रता, अनुशासन व परीक्षा की तकनीकी बारीकियों के बारे में सिखाया. संस्कार व संकल्प छात्रों ने केवल परीक्षा में सफल होने का ही नहीं, बल्कि विद्या भारती के संस्कारों को आत्मसात करने व राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया. भावुक क्षण कक्षा 09 वीं के छात्रों के विदाई गीत ने माहौल को गमगीन कर दिया. जो शिक्षकों व छात्रों के बीच के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है. इस अवसर पर छात्रों को तिलक लगाकर विदाई दी गई. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य व कर्मियों ने छात्रों को मंगल कामनाएं देकर उनके जीवन की नई पारी के लिए विदाई दी.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन