भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री का मनाया जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन

11- प्रतिनिधि, अररिया अररिया जिला के भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा व जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी के जन्मदिन के अवसर पर फारबिसगंज नगर में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिठाई बांटकर व केक काट जन्मदिवस मनाया. इसके अलावा महिला मोर्चा फारबिसगंज नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन के अगुवाई में उनके निज आवास पर भी मिठाइयां बांटकर व अंग वस्त्र से सम्मानित कर भी जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री का जन्म दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, युवा मोर्चा के महामंत्री अमन राज, महिला मोर्चा के महामंत्री नम्रता सिंह, जिला मंत्री नीलिमा साह, धर्म जागरण के प्रांतीय प्रमुख विजय यादव, संघ के जिला सह कार्यवाह नागेंद्र झा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, भाजपा नेता शंभू साह, धीरज पासवान, प्रसेनजीत चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन