मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के बरहट गांव के मो नसीम ने गेहूं के फसल में पानी छोड़ने से मना करने से मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मो सिद्दीक, सोहराब, तोहीत, जमशेद, मंजूर, बीवी हुस्ना, सजेदा, बीवी मेगी, कैशवरी को नामजद आरोपित बनाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

बिजली चोरी को लेकर 13 पर प्राथमिकी दर्ज

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है. कनीय विद्युत अभियंता राजेश कुमार ने पलासी थाना में 13 लोगों के विरुद्ध जुर्माना की राशि सहित नामजद दर्ज कराया है. जिसमें सोहंदर गांव के किशोर कुमार यादव, जहान लाल यादव, रौशन कुमार यादव, सागर पासवान, प्रदीप पासवान, बढ़ौली गांव के धर्मचंद मांझी, गिस्टू मांझी, किशन लाल मांझी, बरहकुंबा गांव के सघन लाल सरवरिया, दीपनगर गांव के कालेश्वर पासवान, जितेंद्र कुमार यादव व परिमल यादव को नामजद बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन