फारबिसगंज प्रखंड में राजस्व कर्मचारियों का काला पट्टी प्रदर्शन
सरकार व राजस्व कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय लिया गया था
-17 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से विरोध, धरना की चेतावनी दी फारबिसगंज फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजस्व कर्मचारी काला पट्टी बांधकर काम करते दिखें. वे अपनी लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने व वार्ता में जो समझौते हुए को लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. राजस्व कर्मचारी विगत कई दिनों से अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं. सरकार व राजस्व कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय लिया गया था लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है. राजस्व कर्मचारियों ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए