Bihar Murder: अररिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated at : 26 Apr 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Bihar Murder: अररिया जिले के बुआड़ी बाद वार्ड संख्या 07 से दुखद खबर प्राप्त हुई है. जहां पर मक्के के खेत में एक पेड़ से लटकते हुए एक युवक का शव मिला है. युवक का शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 08 निवासी मोहम्मद साकिब के 20 वर्षीय बेटे मोहम्मद राजा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

Bihar Murder: अररिया में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मोहम्मद साकिब ने बताया कि उनका बेटा बीते शनिवार से घर से लापता था. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मक्के के खेत में पेड़ से लटके शव की सूचना दी, मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका था और उनके बेटे के हाथ में रसी बंधा था. शव के पास मिले चप्पल और कपड़ों से मृतक की पहचान मोहम्मद राजा के रूप में हुई.

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी

शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी, शव का आधा हिस्सा पेड़ से लटका था, जबकि आधा हिस्सा सड़-गलकर जमीन पर पड़ा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है. मृतक के पिता ने पड़ोसी पर ही आपसी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं. वार्ड संख्या 07 के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अररिया आरएस थाना पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस की देरी से स्थानीय लोग नाराज दिखे, घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है. लोग हत्या और आत्महत्या के बीच अटकलें लगा रहे हैं.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के पहुंचने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल स्थानीय लोग और मृतक के परिवार पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. वही इस मामले में जब अररिया आरएस थाना पुलिस के अपर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. शव काफी गल चुका था. इसलिए शक्ल से उसकी पहचान हो पाना मुश्किल था, लेकिन परिजनों के द्वारा चप्पल और कपड़े से पहचान कर ली गई है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है. टीम के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट

Also Read: Bihar News: दानापुर-राजगीर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट, पत्थर से किया हमला, 3 घायल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन