संतमत सत्संग को लेकर भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यज्ञ को लेकर किया गहन विचार विमर्श

विज्ञापन

सिकटी. आगामी 21 व 22 मार्च को आयोजित होने वाले विश्वस्तरीय संतमत सत्संग विराट ज्ञान यज्ञ के आयोजन के लिए प्रखंड के सिकटी गांव स्थित सत्संग कुटी के समीप भूमि पूजन का आयोजन रामानंद बाबा, नारायण बाबा, व विनोद बाबा के सानिध्य पूरा किया गया. इस कार्यक्रम में देर संध्या सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी पहुंचे. उनके पहुंचने पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 21 व 22 मार्च को आयोजित विश्वस्तरीय संतमत सत्संग ज्ञानयज्ञ को सफल बनाने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला भाजपा सह कोषाध्यक्ष हरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख अजय मंडल, अरविंद साह, मुक्तिराज साह, मानिकचंद शर्मा, हेमंत साह, दिलीप साह, फागु दास, बकमलाल सिंह. सहित कमेटी के सभी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन