ePaper

भागलपुर ने कटिहार को पराजित किया

Updated at : 30 Dec 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर ने कटिहार को पराजित किया

केजीआर बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन

-16- प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय हवाई फील्ड के परिसर में खेले जा रहे अमन सिंह राजपूत कप 2024 सीजन 05 के टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कटिहार बनाम भागलपुर के बीच खेला गया. जिसमें भागलपुर की टीम ने कटिहार को हरा कर एएसआर कप 2024 पर कब्जा जमाते हुए कप को अपने नाम कर लिया. सोनू एकादश कटिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट पर 165 रन बनाया. जवाबी बल्लेबाजी करने के लिए पिच पर उतरी ड्रीम एकादश भागलपुर की टीम ने आकर्षक व बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 05 विकेट पर 165 रन के लक्ष्य को पूरा कर टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत कर कप अपने नाम कर लिया. केजीआर के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर टीम के खेलाड़ी गौरव कुमार राज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 53 गेंद खेल कर 106 रन बना कर दर्शकों के दिलो में अपना अलग पहचान बना लिया. मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों को तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज गया .टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच भागलपुर टीम के केजीआर के नाम से प्रसिद्ध खेलाड़ी गौरव कुमार राज को व मैंन ऑफ द सीरीज का खिताब भागलपुर टीम के ही खेलाड़ी विकास पटेल को दिया गया. उन्हें पल्सर बाइक भेंट किया गया. टूर्नामेंट में जहां अमित रंजन,वेद प्रकाश ने अंपायर की भूमिका सफलता पूर्वक निभाई. वहीं कमेंटेटर की भूमिका पीएम शेखर ,अफाफुल, मुन्ना व राजा बाबू ,स्कॉरर की भूमिका संजू, हर्ष,नेवल व पिच क्यूरेटर की भूमिका सद्दाम ने सफलता पूर्वक निभाया. फाइनल मैच में बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विधायक विद्यासागर केसरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर, अमन सिंह राजपुर के पिता मिथिलेश सिंह ने टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता व उपविजेता टीम को अपने हाथों से ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक भास्कर सिंह के साथ बतौर कमेटी सदस्य कुणाल सिंह,विक्की सिंह, सज्जन कुमार राजा मंडल,सिप्पू मंडल,दौलत सिंह,चेतन सिंह,नेवल मंडल, प्रिंस जायसवाल, सोनू बाबा, पिच क्यूरेटर सद्दाम सहित अन्य सक्रिय भूमिका में नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन