बीडीओ ने सर्वेक्षण कार्य का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

जाॅब कार्ड के बिना पीएम आवास का लाभ नहीं

विज्ञापन

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में पीएम आवास योजना प्लस टू के चल रहे सर्वेक्षण कार्य का बीडीओ परवेज आलम ने जायजा लिया. बोकंतरी पंचायत के वार्ड संख्या 04 व 05 महादलित बस्ती में निरीक्षण कर सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण में बीडीओ ने आवास सहायक व सर्वेयर को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभुक योजना से वंचित न रहे. इस दौरान बीडीओ ने पात्र लाभुकों को बताया कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहले जॉब कार्ड बनवाएं, इसके बिना पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. सर्वेक्षण कार्यों का जायजा लेते हुए लोगों से बातचीत भी की. उन्होंने सर्वेयर टीम को स्पष्ट कहा कि ईंट की दीवार होने पर आवास का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. पात्र लाभुकों से कहा कि सर्वे के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार होना जरूरी है. आवास के लिए स्वीकृति महिला के नाम होगी, जबकि मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज हो सकता है. उन्होंने पात्रता रखने वाले लाभुकों से आवास सहायकों के संपर्क में सर्वेक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया. ताकि उन्हें सीधे आवास योजना का लाभ मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन