सार्वजनिक बैंकों के हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं बाधित, लोगों को हुई परेशानी, 500 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक बैंकों के हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं बाधित, लोगों को हुई परेशानी, 500 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल का असर अररिया में भी दिखा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी व अधिकारी 05 दिवसीय कार्य सप्ताह की अपनी लंबित मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

जिले की 80 बैंक शाखाओं में लटका रहा ताला, पांच दिवसीय कार्य अवधि पर डटे हुए हैं बैंकर्स अररिया. देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल का असर अररिया में भी दिखा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी व अधिकारी 05 दिवसीय कार्य सप्ताह की अपनी लंबित मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यूनियन के नेताओं ने बताया कि बारहवें द्विपक्षीय समझौते में भारतीय बैंक एसोसिएशन व सरकार द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद सप्ताह में 05 दिन काम व सभी शनिवार छुट्टी का प्रस्ताव अभी तक लागू नहीं किया गया है. यूनियन के जिला संयोजक छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि जिले में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूर्ण तालाबंदी रही. इससे जिले में स्थित 80 शाखाओं में 500 करोड़ का टर्न ओवर प्रभावित हुआ. वहीं एक सूत्री मांग में शामिल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने के समर्थन में यह हड़ताल आयोजित की गयी. मौके पर संतोष कुमार राहुल, रोहित कश्यप, संतोष झा, विक्की कुमार, भास्कर कुमार भानू, सुशांत कुमार, छाया गुप्ता, शगुफ्ता अंजुम, वरूण कुमार, सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि कर्मचारियों पर लगातार बढ़ता कार्यभार, स्टाफ की कमी, डिजिटल लेनदेन का दबाव व निरंतर प्रदर्शन लक्ष्यों के कारण मानसिक व शारीरिक थकान बढ़ रही है. जब अन्य सरकारी क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, तो बैंकिंग क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है. इस हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य शाखा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. इससे ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी यूनियन के नेताओं ने दी. मौके पर संगठन के सभी सदस्य व बैंक कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन