10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 7:09 PM
शराब तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा
जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान बुधवार को कुशमाहा के समीप से 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित कुमार पासवान के रूप में की गयी. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मछली मारने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज पलासी. थाना क्षेत्र के कोढैली गांव के बालकृष्ण विश्वास ने पोखर में मछली मारने व विरोध करने पर मारपीट व छिनतई की घटना को लेकर पलासी थाना में 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें प्रभु कुमार मंडल, संजय मंडल, रंजीत मंडल, कार्तिक मंडल, महादेव मंडल, ईश्वर मंडल, नितेश मंडल,ओम प्रकाश मंडल,शिव कुमार मंडल, विनोद मंडल, श्रवण कुमार मंडल, लक्ष्मण मंडल,धीरज मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ———— आपसी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज पलासी. थाना क्षेत्र के बरहट निवासी बीबी परवीना पति कुद्दूश ने आपसी विवाद में मारपीट व छिनतई की आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मो मुबारक, मो तबारक, सेराजुल, मो इस्लाम, आजाद, सहजाद, बीबी सुबेहा, मुन्नी, फरहाना, बीबी रासो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










