बाल विवाह मुक्त जिला बनेगा अररिया

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 30 Jan 2026 6:41 PM

विज्ञापन

थाना में हुई बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की बैठक

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा थाना में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस न्याय तक पहुंच के तहत कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें जिला पुलिस प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में कुर्साकांटा थाना के थानाध्यक्ष रोहित कुमार की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक की गयी. कार्यक्रम को लेकर थाना से कुर्साकांटा बाजार में बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्लस टू हाईस्कूल कुर्साकांटा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली. इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी, जयंती विश्वास के साथ कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने किया. बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने का संकल्प लिया गया. जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी पुअनि अभिषेक नारायण ज्योति, जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान व थाना क्षेत्र के सम्मानित जनमानस सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरु, टेंट वाला, बाजा वाला व स्थानीय समुदाय में बैठक कर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन