मुखिया व परिवार के साथ मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मुखिया ने थाने में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के कासीबाड़ी वार्ड संख्या 08 निवासी व ग्राम पंचायत सिमरिया की मुखिया गजाला परवीन ने थाना में आवेदन देकर पूर्व में मोहर्रम के दौरान दर्ज कांड संख्या 222/25 की रंजिश को लेकर मारपीट, लूटपाट व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. आवेदन में मुखिया ने बताया कि सात फरवरी 2026 को दोपहर एक बजे गांव के ही छह लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे, उनके व उनके पति अख्तर आलम के साथ मारपीट की. आरोप है कि हंगामे के दौरान सोने के आभूषण व नकदी भी छीन ली. बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार व मारपीट किए जाने की बात कही गई है. पीड़िता के अनुसार घटना के बाद से आरोपित पक्ष द्वारा रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने व जान-माल के साथ बच्चों के अपहरण की धमकी दी जा रही है. जिससे पूरा परिवार दहशत में है. आवेदन में आरोपितों में मो खुर्शीद, मो मिंटू, मो मेराज उर्फ सनीचरा (तीनों पिता मो मुश्ताक) मो मुश्ताक पिता सलीमुद्दीन, मो फैजान पिता वासिक व मो वासिक पिता अबुल, सभी ग्राम कासीबाड़ी वार्ड संख्या 08, थाना जोकीहाट निवासी बताया गया है. मुखिया ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन