15.625 लीटर के साथ एक युवक गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद
फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में एक घर में छापामारी कर विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब 15.625 लीटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार युवक का नाम अमन कुमार उर्फ कन्हैया कुमार पिता दिलीप दास बताया जाता है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार युवक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
—18.5 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारबथनाहा. बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में सोमवार को गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ततमा टोला स्थित एक घर में छापामारी कर राजू दास पिता शिवानंद दास के घर से 18.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर राजू दास को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब तस्करी के मामले में पहले भी दो बार जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.8
——-विभिन्न ब्रांडों के 32 लीटर शराब बरामद
नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने सोमवार को फुलकाहा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से पश्चिम भाग स्थित वार्ड संख्या 02 में जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर रखी गयी विभिन्न ब्रांडों के नेपाली शराब बरामद की. होली को लेकर शराब माफिया के द्वारा नेपाल से शराब मंगवाकर उक्त स्थान पर गड्ढा खोदकर रखा गया था. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर शराब बरामद कर लिया गया. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही अज्ञात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.—————————
18 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
परवाहा. रानीगंज पुलिस होली पर्व को लेकर एक्शन मोड में दिख रही है. लगातार थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर रात्रि नारायणपुर वार्ड संख्या 13 निवासी अनिल मंडल पिता स्व ईश्वरचंद्र मंडल के घर छापामारी कर 18 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नारायणपुर में छापामारी की गई. छापामारी में 18 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं आरोपी युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
———120 बोतल शराब के साथ गिरफ्तारपलासी. पलासी लिस ने बीते रविवार को गश्ती के दौरान बिलातीबाड़ी-सिकटी मार्ग पर बाइक सवार एक युवक 120 बोतल नेपाली शराब गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो शाहजहां बरहट गांव वार्ड संख्या 03 का बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान बिलातीबाड़ी-सिकटी मार्ग बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल के सहयोग से युवक को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर 120 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. शराब व गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
————81 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहुंसी चौक से रविवार की देर रात नेपाल तरफ से बाइक से भारी मात्रा में शराब का खेप लेकर आ रहे बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक की तलाशी लेने पर 180 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पहुंसी वार्ड संख्या 01 निवासी मो अमीर पिता मो मोईन बताया जा रहा है. जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




