26 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा

Updated:
विज्ञापन
26 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा

रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर बैठक

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज में आगामी 26 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी. इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने दी. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को ऐतिहासिक व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्थानीय रामभक्तों व प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित की गयी. इसमें सर्वसम्मति से रामनवमी यात्रा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की रथयात्रा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होगी. शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा में झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्र व हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है. साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार किया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिये जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. नवगठित समिति में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ-साथ अनुशासन, सुरक्षा व स्वागत समिति के लिये अलग-अलग सदस्यों को नामांकित किया गया है. समिति के सदस्यों ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे धैर्य व एकता का प्रतीक है. रथयात्रा के माध्यम से हम पूरे शहर में भक्ति व सौहार्द का संदेश देंगे. बैठक में प्रदीप देव, बुलबुल यादव, विजय प्रकाश, डिंपल चौधरी, मनोज सोनी, भवेश कश्यप, आदित्य भगत, सूरज चौधरी, प्रेम केशरी, आयुष कुमार, सोनू राय, अमित निराला, बिट्टू साह, आदर्श गोयल, संजय केशरी, लक्ष्मी रंजन, संतोष भगत, नीतू जायसवाल सहित दर्जनों राम भक्त मौजूद थे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन