अररिया : पिस्तौल सटा जूट व्यवसायी से एक लाख लूटे
अररिया : बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर गुरुवार को कोशिकापुर मोड़ के पास जूट व्यवसायी से एक लाख नौ सौ रुपये लूट लिये. अपराधियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन भी छीन लिया. इसके बाद पिस्तौल लहराते हुए अपराधी पुन: अररिया की तरफ लौट गये. ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी निवासी […]
अररिया : बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर गुरुवार को कोशिकापुर मोड़ के पास जूट व्यवसायी से एक लाख नौ सौ रुपये लूट लिये. अपराधियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन भी छीन लिया. इसके बाद पिस्तौल लहराते हुए अपराधी पुन: अररिया की तरफ लौट गये. ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी निवासी 42 वर्षीय मो मारूफ बापू मार्केट स्थित अपने रिश्तेदार दवा व्यवसायी मो कैशर के एचडीएफसी बैंक के करंट एकाउंट से एक लाख नौ सौ रुपये की निकासी कर अपने घर बटुरबाड़ी लौट रहे थे. अररिया की ओर से बिना नंबर प्लेट के पल्सर पर सवार दो अपराधियों ने मो मारूफ का पीछा कर पिस्तौल दिखाते हुए रोका. पीड़ित मो मारूफ द्वारा पुलिस को दिये गये बयान के अनुसार, बाइक पर हेलमेट पहने एक अपराधी ने पिस्तौल उसकी कनपटी पर सटा दी. इसके बाद पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










