ePaper

बंधन बैंक कर्मी से 52 हजार की लूट

Updated at : 22 Nov 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बंधन बैंक कर्मी से 52 हजार की लूट

थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

थाना में दिया आवेदन फोटो-2- इलाजरत घायल बंधन बैंक कर्मी. प्रतिनिधि, भरगामा थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 02 में बंधन बैंक कर्मी से 52 हजार लूट लिये. बंधन बैंक कर्मी सागर कुमार को अपराधियों ने लूट के दौरान पिस्तौल के बट से सर पर मारकर घायल कर दिया. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में किया गया. बंधन बैंक कर्मी सागर कुमार ने बताया कि वे उक्त स्थल से कलेक्शन कर दूसरे सेंटर पर जा रहे थे. इसी दौरान घनी आबादी वाली बस्ती के बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसे रोका. उसके पास से 52 हजार 400 रुपये लूट लिया. साथ ही पिस्तौल के बट से उसके सर पर वार कर दिया. जिससे वे घायल हो गये. घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी भाग निकले. बंधन बैंक कर्मियों द्वारा सागर कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा ले गया गया. जहां उसका इलाज किया गया. इधर थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. ———— एक वारंटी गिरफ्तार अररिया. नगर थाना पुलिस ने फरारी एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआर कांड संख्या 3832/15 का वारंटी खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 10 निवासी नीरज कुमार यादव पिता बासुदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है. जो कोर्ट के आदेश के विपरीत फरारी चल रहा था. उक्त फरारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन