36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संघर्ष मोरचा देगा धरना, करेगा अनशन

प्रतिनिधि, कुर्साकांटाजन समस्याओं को लेकर संघर्ष मोरचा अररिया के नेतृत्व में 24 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना व 25 फरवरी से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष अमरदेव यादव, सचिव रवींद्र कुमार सिंह व संयोजक लक्ष्मण ततमा ने दी. बताया गया कि ग्राम पंचायत […]

प्रतिनिधि, कुर्साकांटाजन समस्याओं को लेकर संघर्ष मोरचा अररिया के नेतृत्व में 24 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना व 25 फरवरी से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष अमरदेव यादव, सचिव रवींद्र कुमार सिंह व संयोजक लक्ष्मण ततमा ने दी. बताया गया कि ग्राम पंचायत रहटमीना व सिकटिया में शिक्षक नियोजन में व्याप्त अनियमितता, प्रखंड के योजनाओं के क्रियान्वयन में व्याप्त धांधली, जनवितरण तथा आंगनबाड़ी आदि से संबंधित कई लंबित समस्याओं को लेकर आमरण अनशन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संघर्ष मोरचा के माध्यम से प्रखंड में व्याप्त कई अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा जिला प्रशासन से की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें