32 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

ताराबाड़ी. ताराबाड़ी पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरुवार को ताराबाड़ी थाना अंतर्गत दभड़ा गांव से 32 किलो गांजा बरामद किया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रेम चंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की दभड़ा गांव में एक व्यक्ति गांजा का कारोबार करता है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी व ताराबाड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कारोबारी के घर से गांजा बरमाद किया. उन्होंने बताया कि मौके से कारोबारी को भी गिरिफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी दभड़ा निवासी तारानंद ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार ठाकुर है. इस छापेमारी अभियान में एसएसबी कमांडेंट चिराग कुमार व ताराबाड़ी पुलिस शामिल थे, इधर शुक्रवार को गांजा तस्कर के विरुद्ध कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन