सभी इस तरह के घटना से स्तब्ध थे. परिजनों के चीत्कार के बीच रविवार सुबह मृतक पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव के बड़े पुत्र 22 वर्षीय जयकल यादव ने पिता को मुखागिA दी. अपने पूर्व मुखिया को आखिरी विदाई देते वहां जमे सैकड़ों लोगों की आंखें नम थी.
Advertisement
पूर्व मुखिया की हत्या: जे हमर पापा के गोली मारलकै ओकरा नै छोड़बै
नरपतगंज: नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 पर पलासी नहर के समीप शनिवार की शाम दो अपराधियों ने पलासी के पूर्व मुखिया सह पंसस पति कमलेश्वरी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रविवार को चीत्कार कर रही मृतक पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव की पुत्री लेकवी […]
नरपतगंज: नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 पर पलासी नहर के समीप शनिवार की शाम दो अपराधियों ने पलासी के पूर्व मुखिया सह पंसस पति कमलेश्वरी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रविवार को चीत्कार कर रही मृतक पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव की पुत्री लेकवी कुमारी ने चीत्कार करते हुए कहा कि हे हो बाबू जे हमर पापा के गोली से मारलकै ओकरा नै छोड़बै. वहीं ग्रामीणों में भी आक्रोश था.
मौके पर विधायक देवयंती देवी, पूर्व विधायक अनिल यादव, सांसद मो तसलीमउद्दीन, फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, जोगबनी नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज, जिला पार्षद विपिन सम्राट, उपप्रमुख मनोज यादव, मुखिया राजेंद्र यादव, मुखिया मनोज मंडल, कुलानंद सिन्हा, सुरेंद्र यादव, भागवत यादव सहित कई दिग्गज व ग्रामीण मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement