प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में रविवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार साहा की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक देवयंती देवी ने कहा वे प्रखंड में दिये गये सदस्यता के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें. प्रखंड में 75 हजार सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विधायक ने कहा कि अब तक प्रखंड क्षेत्र में पांच हजार सदस्य बनाया गया है. 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा हो जायेगा. इसके लिए कार्यकर्ता सक्रिय हैं. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष फारबिसगंज वीणा देवी, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, उदय सिंह यादव, रघुनंदन बहरदार आदि मौजूद थे. अररिया प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए ओमनगर स्थित भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक नगर संयोजक मनीष राज गुड्डू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने कहा कि अररिया नगर में 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ वार सदस्यता फार्मेट पहुंचवाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक सभी मतदान केंद्रों पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाये जाने चाहिए. चार, पांच व छह फरवरी को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण झा, युवा मोरचा के नगर अध्यक्ष वैभव कुमार, शशि प्रकाश वर्मा, चंद्र किशोर पासवान, रिजवान आलम, विक्रम, किसलय, प्रभाष कुमार, बबलू, अमित, गुरुदेव, जय करण आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में रविवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार साहा की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक देवयंती देवी ने कहा वे प्रखंड में दिये गये सदस्यता के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें. प्रखंड में 75 हजार सदस्य बनाये […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement