2600 लीटर विदेशी शराब की नष्ट
दंडाधिकारी की मौजूदगी में शराब की नष्ट
अररिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजदूगी में नगर थाना में अलग-अलग कांडों में जब्त किये गये 2600 लीटर विदेशी शराब नष्ट की गयी. प्रशासन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा खोदकर जब्त शराब की विनष्टीकरण की गयी. सदर कार्यपालक दंडाधिकारी चंदा कुमारी व उत्पाद निरीक्षक शत्रुंजय कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में सभी शराब की बोतलों को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंदा कुमारी,उत्पाद इंस्पेक्टर सह रानीगंज मद्यनिषेध थानाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार,नगर के एएसआई पुष्कर सिंह सहित पुलिस मौके पर मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए