21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ऑन लाइन होगी भाजपा की सदस्यता

फोटो:20-बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता .प्रतिनिधि, जोगबनीभाजपा मंडल की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव की अध्यक्षता में जिला महामंत्री भानु प्रकाश के निवास पर आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरि, क्रीड़ा मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रताप विश्वास, अध्यक्ष प्रवीण कुमार […]

फोटो:20-बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता .प्रतिनिधि, जोगबनीभाजपा मंडल की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव की अध्यक्षता में जिला महामंत्री भानु प्रकाश के निवास पर आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरि, क्रीड़ा मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रताप विश्वास, अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने कहा कि जोगबनी मंडल में कम से कम 15 हजार प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करना अनिवार्य है. इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जायेगा. आगामी 29 दिसंबर को एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरि ने कहा कि नि:शुल्क सदस्यता बनाने से लोगों को भाजपा से जुड़ने का सुनहरा मौका मिला है. महामंत्री भानु प्रकाश राय ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पार्टी के सशक्त बनाना है ताकि सामाजिक स्तर पर आंदोलन की अगली रूप रेखा तैयार किया जा सके. मौके पर लीला देवी, वीरेंद्र राम, ब्रज किशोर सिंह, अशोक दास, अशोक चौधरी, नरेश यादव, सुबोध महतो, अरविंद साह, गणेश गुप्ता, विजय साह, राज कुमार, मो साबिर, पवन यादव, बिरजू मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें