प्रतिनिधि, जोगबनीआठ जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित भाजपा की महारैली में आठ जिलों से लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संपर्क अभियान चला रहे हैं. उपरोक्त बातें भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश राय ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, महादलित के विकास व स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और उनकी दशा व दिशा सुधारने के लिए कटिबद्ध है. बिहार सरकार द्वारा उन्हें ठगे जाने के विरोध में आठ जनवरी को पूर्णिया में आयोजित महादलित रैली में अररिया जिले के 20 हजार से अधिक महादलितों की भागीदारी सुनिश्चित है. महारैली में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय, राधा मोहन सिंह, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल शिरकत करेंगे.
BREAKING NEWS
महारैली को ले जनसंपर्क अभियान तेज
प्रतिनिधि, जोगबनीआठ जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित भाजपा की महारैली में आठ जिलों से लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संपर्क अभियान चला रहे हैं. उपरोक्त बातें भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश राय ने कही. उन्होंने कहा कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement