पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अररिया में 800 दवा दुकानें रहीं बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय बंदी के पहले दिन अररिया में करीब 800 दवा दुकानें बंद रहीं. दवा दुकानदारों ने बापू मार्केट में जमकर नारेबाजी की. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन वर्मा उर्फ मिट्ठू ने बताया कि इस बंदी से करीब 80 लाख रुपये की दवा की खरीद-बिक्री […]
विज्ञापन
अररिया : अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय बंदी के पहले दिन अररिया में करीब 800 दवा दुकानें बंद रहीं. दवा दुकानदारों ने बापू मार्केट में जमकर नारेबाजी की. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन वर्मा उर्फ मिट्ठू ने बताया कि इस बंदी से करीब 80 लाख रुपये की दवा की खरीद-बिक्री प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह बंदी की गयी है.
दवा दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान नियमों से इतर शोषण, उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है. इसके अलावा भी कई मांग सरकार से की गयी हैं. उन्होंने दवा दुकानदारों की एकजुटता पर खुशी का इजहार किया. बताया गया कि अगर सरकार मांगों को नहीं मानेगी तो अनिश्चिततकालीन बंदी का निर्णय भी लिया जा सकता है.
कुर्साकांटा में भी बंद रहीं दवा दुकानें
कुर्साकांटा . बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 07 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से प्रखंड क्षेत्र के अमूमन सभी थोक व रिटेल दुकानें बंद रहीं.
इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई. इस बाबत एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि फॉर्मासिस्ट की समस्या जबतक सरकार द्वारा समाधान नहीं हो जाता, तबतक विभाग द्वारा जारी किये गये सभी अनुज्ञप्तिधारी के साथ निरीक्षण के दौरान उक्त नियम के आड़ में विभागीय शोषण व उत्पीड़न बंद हो.
मौके पर थोक एवं रिटेल दुकानदारों में आदित्य राज, मो जाहिद आलम, कुमोद वर्मा, विकास वर्मा, मो एकराम उद्दीन, जितेंद्र मिश्र, मो याहया, सतीश कुमार सिंह, मो सोयेब अख्तर, जयंत कुमार झा, रणविजय, मो निजाम, मो मासूम, सूर्यानंद साह, मो मंसूर आलम, मुन्ना मंडल, बिरेंद्र दास, संजय कुमार मिश्र समेत प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी दुकानदारों ने एसोसिएशन के आह्वान को लेकर अपनी दुकानें बंद रखीं.
मांगों के समर्थन में बंद रहीं दवा दुकानें परेशान रहे लोग
सिमराहा. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा स्थित खुदरा व थोक दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. इस बाबत डा आफताब आलम उर्फ चुन्ना ने बताया कि हड़ताल के कारण चुन्ना मेडिकल, संतोष मेडिकल, सीता राम मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, आरजू मेडिकल सहित अन्य दवा दुकानें बंद रखी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










