विद्यार्थी परिषद ने तेजस्वी यादव का फूंका पुतला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 6:26 AM
फारबिसगंज : अभाविप फारबिसगंज के छात्रों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के अररिया समेत सीमांचल के जिला की यात्रा का विरोध करते हुए गुरुवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर जमकर राजद विरोधी नारे लगाये. राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका. मौके पर सीएए पर समाज को बांटना बंद करो, […]
फारबिसगंज : अभाविप फारबिसगंज के छात्रों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के अररिया समेत सीमांचल के जिला की यात्रा का विरोध करते हुए गुरुवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर जमकर राजद विरोधी नारे लगाये. राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका. मौके पर सीएए पर समाज को बांटना बंद करो, वोट बैंक की राजनीति नहीं चलेगी, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद आदि नारों का उद्घोष करते हुए अभाविप के जिला प्रमुख मंजीत मिश्रा, प्रांतीय नेता सत्यवान मालाकार ने कहा कि एक खास समुदाय मुस्लिमों को भड़काकर अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










