मचा हड़कंप : फणीश्वर नाथ रेणु के गांव में बने स्मृति भवन में चोरी

Updated at : 06 Jan 2020 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
मचा हड़कंप : फणीश्वर नाथ रेणु के गांव में बने स्मृति भवन में चोरी

रेणु स्मृति भवन का होना था उद्घाटन, नौ लाख के सामान ले गये चोर फारबिसगंज (अररिया) : महान आंचलिक कथाकार स्व. फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक गांव हिंगना औराही में उद्घाटन की बाट जोह रहे रेणु स्मृति भवन में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई. मुख्य द्वार सहित अंदर के आठ से नौ कमरों […]

विज्ञापन
रेणु स्मृति भवन का होना था उद्घाटन, नौ लाख के सामान ले गये चोर
फारबिसगंज (अररिया) : महान आंचलिक कथाकार स्व. फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक गांव हिंगना औराही में उद्घाटन की बाट जोह रहे रेणु स्मृति भवन में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई. मुख्य द्वार सहित अंदर के आठ से नौ कमरों के ताले तोड़कर करीब नौ लाख के सामान चोर ले गये.
रविवार की सुबह सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पूर्णिया से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, लेकिन पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा. खास बात है कि यह घटना वैसे समय हुई, जब मुख्यमंत्री सोमवार को जिले की हरियाली यात्रा पर आने वाले हैं. इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इस स्मृति भवन का निर्माण राज्य सरकार ने कराया है.
इसका जल्द ही उद्घाटन होने वाला है. रेणु के पुत्र पूर्व विधायक पद्म पराग राय वेणु, अपराजिता राय अप्पू व दक्षिणेश्वर राय पप्पू सहित परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे वे लोग रेणु स्मृति भवन में बाहर से आये कुर्सी आदि कुछ सामान को सजाने के बाद घर चले गये. सुबह वे लोग रेणु स्मृति भवन पहुंचे, तो मुख्य द्वार, चार कमरे, डायनिंग रूम, काॅन्फ्रेंस भवन, कार्यालय, लाइब्रेरी, म्यूजियम आदि के ताले टूटे हुए थे. इसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था.
साथ ही कुछ सामान गायब था. इसकी जानकारी सिमराहा थानाध्यक्ष सहित वरीय अधिकारियों को दी. चोरों ने रेणु स्मृति भवन से लगभग आठ से नौ लाख रुपये की सामग्रियों की चोरी कर ली है. चोरी हुए सामान में 60 से 70 हजार रुपये मूल्य के तीन एलइडी टीवी, प्रोजेक्टर, मिक्चर मशीन, ग्राइंडर, माइक, कंप्यूटर, माउस की बोर्ड, म्यूजिक सिस्टम, किचन क्रॉकरी सेट, म्यूजियम की कुछ महत्वपूर्ण सामग्रियों सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं.
जानकारी मिलते ही एसडीओ डॉ योगेश कुमार सागर, सर्किल इंस्पेक्टर विपिन चंद्र हांसदा, सिमराहा थानाध्यक्ष एमए हैदरी, एसआइ दिनेश मिश्रा, एएसआइ श्याम कुमार सहित अन्य ने रेणु स्मृति भवन पहुंचकर निरीक्षण किया. रेणु के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व विधायक पद्म पराग राय वेणु सहित अन्य से जानकरी भी ली. सिमराहा थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने कहा कि चोरीकांड का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा. घटना को अंजाम देने वाले भी पुलिस गिरफ्त में होंगे.
सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मामले के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा और चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
-डॉ योगेश कुमार सागर, एसडीओ, फारबिसगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन