अगलगी में गरैया में तीन परिवारों के तीन घर जले, लाखों का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2019 8:57 AM
कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैलोखर के वार्ड 03 गरैया में गुरुवार की शाम भीषण आग से देखते ही देखते तीन परिवार के तीन घर जलकर राख हो गये.हालांकि अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण व एसएसबी 52वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर के निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सदलबल बगैर किसी देरी के घटनास्थल पहुंचे […]
कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैलोखर के वार्ड 03 गरैया में गुरुवार की शाम भीषण आग से देखते ही देखते तीन परिवार के तीन घर जलकर राख हो गये.हालांकि अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण व एसएसबी 52वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर के निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सदलबल बगैर किसी देरी के घटनास्थल पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में लिया. घनी आबादी व घास फूस का घर होने के कारण आग पर नियंत्रण पा लिया गया. लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य जरूरी कागजात जलकर राख हो गये. उन्होंने बताया कि आगलगी में लगभग दो लाख की क्षति का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










