सहायक डीएम ने किया अंचलों का दौरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले में नव प्रतिनियुक्त सहायक डीएम व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृशा बैंस ने गुरुवार को जिले के कई बाढ़ प्रभावित अंचलों का दौरा किया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को योगदान के बाद गुरूवार को उनका पहला क्षेत्र दौरा था. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने सिकटी व कुर्साकांटा में कुछ क्षेत्रों […]
विज्ञापन
अररिया : जिले में नव प्रतिनियुक्त सहायक डीएम व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृशा बैंस ने गुरुवार को जिले के कई बाढ़ प्रभावित अंचलों का दौरा किया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को योगदान के बाद गुरूवार को उनका पहला क्षेत्र दौरा था. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने सिकटी व कुर्साकांटा में कुछ क्षेत्रों का दौरा किया. साथ ही बाढ़ राहत के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. वहीं क्षेत्र से लौटने के बाद उन्होंने डीएम के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बैठक कर विचार विमर्श किया.
कार्रवाई की लगायी गुहार
ताराबाड़ी. बाढ़ राहत के नाम पर वार्ड सदस्य पुत्र द्वारा बाढ़ पीड़ित के खाता से जबरन कमीशन की राशि निकालने को लेकर पीड़िता के पुत्र ने बीडीओ अररिया के निर्देश पर ताराबाड़ी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. मामला सहासमल पंचायत के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत बलवात गांव की बताई जाती है.
दिए आवेदन में पीड़िता संजीदा खातून के पुत्र मुन्ना ने कहा है कि बुधवार को वार्ड सदस्य आबिदा खातून के पुत्र वसीम अकरम ने मेरे घर पर आकर कहा कि मैने तुम्हारे मां के खाते में बाढ़ राहत का छह हजार दिलवाया है जिसमें मेरा हिस्सा एक हजार है तथा वसीम अकरम ने मुझे तथा मेरे मां को डरा धमकाकर मेरी मां संजीदा खातून का जबरदस्ती फिंगर प्रिंट लेकर मेरे मां के खाते से एक हजार रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया.
मुन्ना ने आवेदन में यह भी कहा है कि इसी तरह वार्ड 4, 7, 8, 9 तथा 10 में भी वार्ड सदस्य द्वारा अवैध वसूली की जा रही है. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि बाढ राहत मे किसी भी बिचौलिया या दलाल के द्वारा अवेध वसूली की जाएगी तो उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










