भूखंड विवाद में कोल्ड स्टोरेज सील

Updated at : 01 Jun 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
भूखंड विवाद में कोल्ड स्टोरेज सील

अररिया : अररिया-रानीगंज मार्ग अंतर्गत वार्ड सात स्थित एक बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को प्रशासन ने गुरुवार शाम सील कर दिया. बताया जाता है कि कोल्ड स्टोरेज की जमीन विवादित है. इसको लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज जिस भूखंड पर है, उस भूखंड पर सीमांचल कंस्ट्रक्शन के […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया-रानीगंज मार्ग अंतर्गत वार्ड सात स्थित एक बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को प्रशासन ने गुरुवार शाम सील कर दिया. बताया जाता है कि कोल्ड स्टोरेज की जमीन विवादित है. इसको लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज जिस भूखंड पर है, उस भूखंड पर सीमांचल कंस्ट्रक्शन के अजय झा व पूर्णिया निवासी बाबा कंस्ट्रक्शन के शंकर झा के बीच विवाद चल रहा है.

करीब एक सप्ताह पूर्व जब शंकर झा ने कोल्ड स्टोरेज वाले भूखंड पर अपना बोर्ड लगाया था तो अजय झा ने उसे उखाड़कर फेंक दिया था. उस समय भी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. मामले को शांत कराया गया था. बताया जाता है कि पूर्णिया निवासी जयप्रकाश गोयल ने अररिया कॉलेज से उत्तर करीब पांच एकड़ जमीन अजय झा को बेची थी.
उस केवाला में यह लिखा गया था कि अगर इस जमीन को लेकर कोई विवाद भविष्य में होता है तो कोल्ड स्टोरेज वाली जमीन का मालिकाना हक अजय झा को प्राप्त होगा. उस जमीन का रकवा डेढ़ एकड़ है. बाद में कॉलेज से उत्तर वाली वह जमीन भूदान की निकली. उस जमीन से अजय झा जब बेदखल हो गये तो उन्होंने केवाला के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज वाली जमीन पर कब्जा कर लिया. इस बीच जयप्रकाश गोयल ने बाबा कंस्ट्रक्शन के शंकर झा को कोल्ड स्टोरेज वाली जमीन का बिक्रीनामा एग्रीमेंट कर दिया.
उस एग्रीमेंट के आधार पर शंकर झा ने वहां बोर्ड लगाया था, जिसे उखाड़ दिया गया. दोनों पक्ष आर्थिक रूप से संपन्न माने जाते हैं. इसलिए प्रशासन को यह लगा कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाये. इसको लेकर कोल्ड स्टोरेज वाली जमीन के मुख्य गेट पर प्रशासन ने अंचल पदाधिकारी अररिया व नगर थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कोल्ड स्टोरेज को सील कर दिया.
दोनों पक्ष की ओर से कहा गया है कि जब तक मामले का फैसला नहीं हो जाता तब तक इस भूखंड पर कोई नहीं आयेंगे. बहरहाल, मामला जो भी हो दो कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों के बीच इस बेशकीमती भूखंड को लेकर जो विवाद उत्पन्न हुआ है वह इन दिनों चर्चा में है. इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त भूखंड पर निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन