भरगामा के रोहित छोटे परदे पर बिखेर रहे जलवे
Updated at : 11 Mar 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : कड़ी मेहतन और लगन के दम पर कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. एक्टिंग के प्रति रोहित का लगाव ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. जहां अब वह किसी परिचय के मोताज नहीं. अपनी कड़ी मेहतन के दम पर रोहित ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग […]
विज्ञापन
अररिया : कड़ी मेहतन और लगन के दम पर कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. एक्टिंग के प्रति रोहित का लगाव ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. जहां अब वह किसी परिचय के मोताज नहीं.
अपनी कड़ी मेहतन के दम पर रोहित ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान हासिल कर ली है. जिला के भरगामा प्रखंड निवासी 24 वर्षीय रोहित ने महज एक साल पहले मायानगरी मुंबई का रूख किया था. इसे रोहित महज इत्तेफाक मानते हैं. उनके मुताबिक एक्टिंग से लगाव बचपन से था.
एक दिन खाली समय में इससे जुड़े कुछ ऑन लाइन साइट को खंगालने के दौरान सोनी टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्य के लिए अपना ऑन लाइन ऑडिसन भेजा. जिसे बेहद पसंद किया गया. इससे प्रभावित होकर निर्माता ने सीरियल में एक्टिंग का महत्वपूर्ण प्रस्ताव उन्हें ऑफर किया.
एक्टिंग का क्षेत्र रोहित और उनके परिवार वालों के बिल्कूल नया था. दूर-दूर तक इस क्षेत्र में उनका कोई पहचान के लोग नहीं थे. उस वक्त रोहित को अपने जीजा श्रीमन का भरपूर साथ मिला. उनकी प्रेरणा से रोहित ने मुंबई का रूख किया.
भरगामा निवासी पिता दिलीप श्रीवास्तव व माता रेखा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर उस अनजान नगर में अपनी किस्मत आजमाने चल पड़े. चंद्रगुप्त में निभाये गये उनके किरदार से प्रभावित होकर अन्य कई निर्माताओं के प्रस्ताव रोहित को मिलने लगे.
इसके बाद उन्हें कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल केसरी नंदन में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया. इससे उनकी ख्याति में चार चांद लग गया. एक के बाद एक कई टीवी सीरियल का प्रस्ताव उनके पास आने लगा.
फिलहाल रोहित स्टार भारत चैनल पर आने वाले सीरियल राधा-कृष्ण, कलर्स कन्नड़ पर आने वाले महाकाली सीरियल, कलर्स कन्नड़ पर ही शनि जैसे महत्वपूर्ण सीरियल सहित अन्य टीवी शो में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.
उनके एक्टिंग से प्रभावित होकर गोदरेज सहित अन्य महत्वपूर्ण कंपनियों से उन्हें एड के प्रस्ताव भी हासिल हुआ. अपनी व्यस्तता के कारण रोहित को यह प्रस्ताव ठुकराना पड़ा. रोहित जल्द ही महत्वपूर्ण हिंदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
इसमें फिल्म पायलट व क्रांति के नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं छिछोरी नाम से बनने वाली हिंदी फिल्म में रोहित प्रसिद्ध एक्टर सुशांत राजपूत के साथ महत्वपूर्ण किरदार में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




