जिले में 181 पैक्सों से अब तक 17 हजार 11 एमटी धान की हुई खरीद, लक्ष्य है 45 हजार एमटी का
Updated at : 01 Mar 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : जिले में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार सुस्त बनी हुई है. धान खरीद में तेजी लाने को लेकर वरीय प्रशासनिक आदेश भी बेअसर जान पड़ता है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले में 45 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है. इसमें अब तक महज 17 हजार 11 एमटी धान खरीद ही संभव […]
विज्ञापन
अररिया : जिले में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार सुस्त बनी हुई है. धान खरीद में तेजी लाने को लेकर वरीय प्रशासनिक आदेश भी बेअसर जान पड़ता है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले में 45 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है. इसमें अब तक महज 17 हजार 11 एमटी धान खरीद ही संभव हो पाया है. ऐसे में वित्तीय वर्ष के बांकी समयाविधि में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल हो गया है.
धान खरीद में तेजी नहीं आने के पीछे पैक्सों के रवैया के साथ-साथ अधिकारियों की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना जा रहा है. जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य बीते नवंबर से आरंभ हुआ है. जिले के 218 पैक्स में महज में 37 पैक्सों ने धान अधिप्राप्ति के कार्य में रूचि ही नहीं लिया. अब तक 181 पैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से ही धान की खरीद की गयी है.
मालूम हो कि जिले में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार को तेज करने के लिए बीते 12 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष व मीलरों के साथ बैठक कर धान अधिप्राप्ति में आने वाली दिक्कतों का त्वरित समाधान करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया. लेकिन जिलाधिकारी का आदेश कुछ दिनों बाद ढ़ाक के तीन पात बन कर रह गये.
पैक्स अध्यक्ष की शिकायत चावल लेने के लिए गोदाम प्रभारी मांगते हैं 4500 रुपये : इधर मामला यह भी सामने आ रहा है कि गोदमा प्रभारी द्वारा चावल लेने के बदले में 4500 रुपये की मांग की जा रही है. चावल की गाड़ी खाली करने के एवज 4500 सौ रुपये की मांग किये जाने की शिकायत पैक्स अध्यक्ष कर रहे हैं. कई पैक्स अध्यक्षतों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि गाड़ी खाली करने के नाम पर निर्धारित रकम एसएफसी के अधिकारी ऑफिस खर्च के रूप में वसूल रहे हैं. मिलर खर्च के नाम से पैक्स अध्यक्षों से 3500 सौ रुपये की मांग कर रहे हैं. इसका भुगतान नहीं करने पर चावल के भुगतान की प्रक्रिया जानबूझ कर लंबित रखी जाती है. इस कारण पैक्स को ब्याज के रूप में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके कारण अधिप्राप्ति प्रभावित होने की बात पैक्स अध्यक्ष बताते हैं. इसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है.
राशि वसूली मामले की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई : एसएफसी प्रबंधक
एसएफसी जिला प्रबंधक शंभु कुमार ने संबंधित मामले में कहा कि एसएफसी के पास फिलहाल बोरों की किल्लत है. एक से दो दिनों के अंदर जिले में पर्याप्त संख्या में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जायेगी. सीएमआर गोदाम से चावल लौटाये जाने के मामले में उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि कुछ पैक्स पीडीएस का चावल एसएफसी को दे रहे हैं. इसे गोदाम से लौटाया जा रहा है. चावल खाली कराने के नाम पर राशि वसूली के नाम पर राशि उगाही मामले में उन्होंने कहा कि यह गंभीर शिकायत है. संबंधित मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा उन्होंने दिया.
- 2230 किसानों से ही खरीदे गये धान
- वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त सीएम आज करेंगे सिकटी सड़क का शिलान्यास
- प्रभात खबर लगातार उठाता रहा है मुद्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




