नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिहार की युवती से नोएडा में दुष्कर्म

नोएडा : नोएडा में नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता ने इस संबंध में नोएडा के महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के अररिया […]
नोएडा : नोएडा में नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता ने इस संबंध में नोएडा के महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के अररिया की रहने वाली पीड़िता ने सोमवार रात महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें… 4 साल की मासूमबच्ची के साथकीथी दरिंदगी, अब कोर्ट ने सुनायी ये सजा
युवती का आरोप है कि जुबेर अंसारी नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने उसे बिहार से नोएडा लेकर आया था. आरोपी ने यहां उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. थाना प्रभारी ने बताया कि जुबेर पहले से ही शादीशुदा है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




