मारपीट की घटना के बाद चौथे दिन भी नहीं खुला जोकीहाट का अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 4:39 AM
अररिया : चौथे दिन सोमवार को भी जोकीहाट अस्पताल का नहीं खुला. जोकीहाट के सभी चिकित्सक व कमियो सीएस कार्यालय सोमवार को बैठे रहे. इस दौरान सीएस डॉ रामाधार चौधरी व जोकीहाट के चिकित्सा पदाधिकारी ने आपस में बैठक भी किया. हालांकि सोमवार की देर शाम तक जोकीहाट अस्पताल खुलेगा या नहीं इस पर निर्णय […]
अररिया : चौथे दिन सोमवार को भी जोकीहाट अस्पताल का नहीं खुला. जोकीहाट के सभी चिकित्सक व कमियो सीएस कार्यालय सोमवार को बैठे रहे. इस दौरान सीएस डॉ रामाधार चौधरी व जोकीहाट के चिकित्सा पदाधिकारी ने आपस में बैठक भी किया. हालांकि सोमवार की देर शाम तक जोकीहाट अस्पताल खुलेगा या नहीं इस पर निर्णय नहीं हो सका. मिली जानकारी अनुसार चार दिन पूर्व जोकीहाट अस्पताल के चिकित्सक के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद जोकीहाट के चिकित्सक व कर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए अस्पताल में ताला जड़ दिया व सीएस कार्यालय में अपना योगदान दे दिया था. जोकीहाट के चिकित्सा पदाधिकारी जावेद अहमद ने बताया कि जब तक प्रशासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है. तब तक जोकीहाट के कोई भी चिकित्सक या कर्मी काम पर वापस नहीं लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










