दुष्कर्मी को संरक्षण देने वाला अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:40 AM
अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 09 की रहने वाली एक युवती को बहला-फुसलाकर सिमराहा के जिस व्यक्ति के घर ला कर रखा था, व युवती के साथ रंजीत यादव ने दुष्कर्म किया था. उस प्रकाश ठाकुर को महिला थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर पीड़िता […]
अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 09 की रहने वाली एक युवती को बहला-फुसलाकर सिमराहा के जिस व्यक्ति के घर ला कर रखा था, व युवती के साथ रंजीत यादव ने दुष्कर्म किया था. उस प्रकाश ठाकुर को महिला थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाना कांड संख्या 66/18 दर्ज किया गया था. इसमें प्रकाश ठाकुर पर युवती ने आरोप लगाया थी कि उसी के घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था.
उसके बाद ट्रेन से उसे हरियाणा ले जाया गया. जहां उसे देह व्यापार की मंडी में धकेलने का प्रयास किया गया था. बताना लाजमी होगा कि इस मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नामजद रंजीत यादव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इसी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायालय में उपस्थापित कराया गया. न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










