110 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 01 Nov 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
110 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन

-8- नरपतगंज. फुलकाहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के नवाबगंज डुमरिया सड़क में बूचड़ टोला के समीप 110 बोतल नेपाली शराब बरामद की. जबकि शराब तस्कर पुलिस को देखते ही बाइक व शराब गिराकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज बूचड़ टोला के समीप पुलिस को आता देख तस्कर सड़क किनारे बड़ी मात्रा में नेपाली शराब फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने सड़क पर 110 बोतल शराब की बोतल बरामद कर ली है. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया बरामद शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ———- 24 किलों गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार एसएसबी ने मुख्य सीमा के पास की कार्रवाई फोटो-9- जब्त गांजा व कार के साथ आरोपित व एसएसबी जवान. जोगबनी. सीमावर्ती शहर जोगबनी में मुख्य सीमा पर नेपाल से आ रहे एक चार पहिया वाहन से एसएसबी जवानों ने चौबीस किलों गांजा जब्त किया. इस आशय की जानकारी देते हुए एसएसबी ने बताया की नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक कार संख्या बीआर 11 के 2202 को शक के आधार पर मुख्य सीमा के निकट रोककर जांच किया गया. जांच के क्रम में कार की डिक्की में तहखाना बनाकर छुपाएं गए चौबीस किलों गांजा बरामद किया गया. वहीं एसएसबी द्वारा कार के चालक अररिया जिला के बीसथोरिया निवासी अमित कुमार पासवान पिता प्रदीप पासवान को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद जब्त किए गये गांजा व कार सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए जोगबनी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन