अनंत सिंह के होने वाले दामाद हल्दी की रस्म के दौरान रो पड़े, भावुक पल कैमरे में कैद

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की हल्दी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा में है. आज मेहंदी और संगीत की रस्म होगी. इससे पहले सोमवार को हल्दी की रस्म हुई. हल्दी के रस्म की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें देखा गया कि अनंत सिंह के होने वाले दामाद भावुक होकर रो पड़े.

विज्ञापन

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियों का माहौल है. उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में पूरे पारंपरिक अंदाज में निभाई जा रही हैं. लेकिन हल्दी समारोह की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इसमें अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

हल्दी में होने वाले दामाद की आंखों से छलके आंसू

एक तरफ शिवांगी की हल्दी की रस्म के दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल था. दूसरी तरफ, होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और भावुक हो गए. उनका यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया. इससे जुड़ी तस्वीर भी सामने आई है.

अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां स्थित आवास पर शादी की रस्मों को लेकर रौनक देखने को मिली. इस समारोह की एक खास बात इसकी सादगी रही. हल्दी के लिए साधारण टेंट लगाया गया था और बिना किसी बड़े दिखावे के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रस्में पूरी की गईं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा के कृष्णा नगर निवासी ऋषिकेश कुमार (उर्फ अंकित) से हो रही है. ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. वह पिछले करीब 11 सालों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं.

आज मेहंदी और संगीत की होगी रस्म

हल्दी और कलश की रस्म सोमवार को पूरी हुई. इस दौरान शिवांगी गुलाबी रंग के शरारा में नजर आईं. उनकी मां नीलम देवी और तीनों भाई भी समारोह में मौजूद रहे. परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से हल्दी की रस्म निभाई.

अब मंगलवार को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दोपहर दो बजे के बाद शादी से जुड़ी रस्में शुरू होने की जानकारी है. इसके लिए बाढ़ के नदवां स्थित अनंत सिंह के घर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है.

Also Read: रक्सौल से काठमांडु तक ब्रॉडगेज रेल लाइन पर दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, टनल से गुजरेगा 42 KM लंबा ट्रैक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन