ePaper

दुष्कर्म के बाद चचेरी बहन के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा, अलग-अलग जगहों पर फेंका, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2020 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद चचेरी बहन के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा, अलग-अलग जगहों पर फेंका, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित सियाराम ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उसे कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

विज्ञापन

मोतिहारी : पीपरा के बेदीबन मधुबन में शराबी ने पांच साल की चचेरी बहन को घर से बहला कर सुनसान जगह पर ले गया व जबर्दस्ती की कोशिश की. शोर मचाने पर बच्ची की गला दबा हत्या कर दी व गड़ासी से व को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है.

दिल को दहला देने वाली यह घटना पीपरा थाना के भेरखिया पंचायत के अमवा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, अमवा गांव निवासी बंगाली सहनी का भतीजा नशे की हालत में साइकिल मांगने पहुंचा था.

नशे में होने के कारण उसने साइकिल नहीं दी. इसी बीच नशे की हालत में आरोपी ने घर के बाहर आतिशबाजी कर रही 6 वर्षीय मुस्कान को पकड़ लिया और खेत की ओर ले गया, जहां उसने मुस्कान के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. शोर मचाने पर उसने उसे टुकड़ों में काट दिया.

घटना के बाद खोजबीन करते परिवार और ग्रामीणों ने मासूम के हाथ नदी के किनारे बरामद किया, जिसके बाद पीपरा थाना पुलिस के सहयोग से मासूम के शरीर के हिस्सों को खेतों में फेंका हुआ बरामद किया गया.

पुलिस ने रविवार की सुबह बच्ची का हाथ, पैर व सिर कटी लाश अमवा गांव के सरेह से बरामद किया. शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. उसके आधार पर हत्या के आरोपित सियाराम सहनी (35) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त गड़ासी भी बरामद की है. वहीं हत्यारे की निशानदेही पर बच्ची का एक पैर लखना नदी किराने से बरामद हुआ. दूसरा पैर नहीं मिल पाया.

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि आरोपित सियाराम ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उसे कड़ी सजा दिलायी जायेगी. आरोपित रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई लगता है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन