ePaper

बिहार में 2028 बॉडी वार्न कैमरे की होगी खरीद, परिवहन विभाग की ओर से राशि जारी

Updated at : 28 Nov 2023 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 2028 बॉडी वार्न कैमरे की होगी खरीद, परिवहन विभाग की ओर से राशि जारी

परिवहन विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बॉडी वार्न कैमरे की खरीद अगले एक से दो माह में की जायेगी और इसे राज्यभर में यातायात पुलिस को दिया जायेगा, ताकि गाड़ी जांच के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्रवाई ऑनलाइन ही कैमरे के माध्यम से मुख्यालय स्तर पर भी देखी जा सके.

विज्ञापन

पटना. परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गाड़ियों की जांच में सख्ती करने के लिए 2028 बॉडी वार्न कैमरा खरीदने के लिए 70 लाख 77 हजार सात सौ 20 रुपये जारी किया है. परिवहन विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बॉडी वार्न कैमरे की खरीद अगले एक से दो माह में की जायेगी और इसे राज्यभर में यातायात पुलिस को दिया जायेगा, ताकि गाड़ी जांच के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्रवाई ऑनलाइन ही कैमरे के माध्यम से मुख्यालय स्तर पर भी देखी जा सके. वर्तमान में पटना में कुछ यातायात पुलिस को यह मशीनें दी गयी हैं.

बॉडी वार्म कैमरा से लैस किया जायेगा यातायात पुलिस

बिहार में यातायात पुलिस को बॉडी वार्म कैमरा से लैस किया जायेगा, ताकि यातायात चालान काटते समय लोगों को यह नहीं लगे कि उन्हें कोई देख नहीं रहा है. कैमरा रहने से वाहन चालक और पुलिस दोनों को सहूलियसत होगी. लोग यह नहीं कह पायेंगे कि पुलिस गाड़ी छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांग रही थी. बॉडी वार्म कैमरा यातायात के कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा, जहां कैमरा की ऑनलाइन निगरानी होगी. पटना से वैसे इसकी शुरुआत कर दी गयी है और अब तक 33 से अधिक बॉडी वार्म कैमरा की खरीद पुलिस मुख्यालय ने कर लिया है. परिवहन विभाग ने भी समीक्षा के बाद इसकी खरीद का फैसला किया है.

Also Read: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का बदलेगा लुक, इसी साल शुरू होगा 2100 बेडवाले नये भवन का निर्माण

जिलों में तैनात यातायात पुलिस को दिया जायेगा कैमरा

परिवहन विभाग के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की ओर से जिलों में तैनात यातायात पुलिस को कैमरा दिया जायेगा. जिसके बाद पुलिस कर्मियों को गाड़ी वालों से जुर्माना लेते हुए पकड़ा जाता है. कैमरा पुलिस के कंधों पर लग जाने के बाद जुर्माना वसूलने में आसानी होगी और एक-दूसरे पर लगाये जाने वाले आरोप की शिकायत भी कम से कम आयेगी. हाल के दिनों में पुलिस मुख्यालय को यातायात जांच के दौरान पुलिस व वाहन मालिक में नोक- झोंक की शिकायत आयी है, जिसमें देखा गया कि गाड़ी मालिक चालान कटाते समय पुलिस पर आरोप लगाते हैं कि जुर्माना जबरन लिया जाता है. इन शिकायतों पर अंकुश लग पायेगा.

दो बार पहले भी हो चुकी है खरीद

पुलिस मुख्यालय को विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा उपकरणों के क्रय के लिए वित्तीय वार्ष 2018-19 से 2021-22 तक 3743.38 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है. जिसके विरुद्ध आठ हैंड हेल्ड सर्च लाइट एवं 33 बॉडी वार्म कैमरा, 57 ब्रेथ एनालाइजर, चार लेजर स्पीड मीटर, 17 इंटर सेप्टर वाहन, 15 क्रेन , 43 स्पीड गन और 109 पोर्टेबल एम्प्लीफायर का क्रय पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया है. वहीं, 2022-23 में दोबारा पुलिस मुख्यालय को 23 इंटरसेप्टर वाहन के क्रय के लिए 508.62 लाख रुपया मात्र उपलब्ध कराया गया. साथ ही, जिलों में कैमरा की खरीद जरूरत के मुताबिक जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया था. अब परिवहन विभाग इसके लिए राशि निर्गत कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन