गायब युवक की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिलसा (नालंदा) : शहर के पाठक टोली मुहल्ले से शुक्रवार की शाम से गायब युवक की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया. हत्यारों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं. शनिवार की शाम पोसंडा गांव के पास गहरी खाई से उसका शव मिला. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद हिलसा थाने की […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : शहर के पाठक टोली मुहल्ले से शुक्रवार की शाम से गायब युवक की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया. हत्यारों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं. शनिवार की शाम पोसंडा गांव के पास गहरी खाई से उसका शव मिला. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद हिलसा थाने की पुलिस ने पहुंची़ उधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शहर के बरूंधन चौराहे के पास हिलसा-फतुहा मुख्य पथ को जाम कर दिया.

विज्ञापन

सड़क जाम के कारण सैकड़ों वाहनों में हजारों यात्री फंस गये. गौरतलब है कि पाठक टोली निवासी फेकन राम शुक्रवार की चार बजे शाम से ही गायब था. शनिवार की शाम ग्रामीणों ने पोसंडा गांव के ठीक पूरब नदी में एक लाश देखी. मृतक की पहचान फेकन राम के रूप में हुई है़ मृतक की मांं ने बताया कि फेकन राम को शुक्रवार की शाम करीब चार बजे फल की दुकान से उसके दो दोस्त बुलाकर ले गये थे. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन