बक्सर में दोगोला गायन के दौरान फायरिंग, दो घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर/नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में सोमवार की रात गोवर्धन पूजा को लेकर दोगोला गायन कार्यक्रम में एक फौजी की फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लग गयी. लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को नाजुक देखते हुए […]
विज्ञापन
बक्सर/नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में सोमवार की रात गोवर्धन पूजा को लेकर दोगोला गायन कार्यक्रम में एक फौजी की फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लग गयी. लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को नाजुक देखते हुए बिक्रमगंज रेफर कर दिया.
विज्ञापन
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फौजी भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची नावानग��� थाने की पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये. दोनों जख्मी अमीरपुर गांव के रहनेवाले संतोष कुमार और राहुल कुमार हैं. बताया जाता है कि गोवर्धन पूजा को लेकर अमीरपुर गांव के सेना में कार्यरत व रिटायर फौजियों की ओर से गांव में दोगोला गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन