जदयू सांसद किंग महेंद्र की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 6:26 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाइकोर्ट को बताया कि उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो जदयू के राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद की पत्नी होने का दावा करती है.दूसरी महिला द्वारा प्रसाद की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी को कथित गलत तरीके से बंदी बनाने के मामले की जांच कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाइकोर्ट को बताया कि उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो जदयू के राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद की पत्नी होने का दावा करती है.दूसरी महिला द्वारा प्रसाद की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी को कथित गलत तरीके से बंदी बनाने के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जस्टिस मनमोहन की पीठ को यह जानकारी दी. क्राइम ब्रांच की ओर से पेश दिल्ली सरकार के स्थायी वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट को बताया कि प्रसाद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट में कहा गया कि महिला को तब गिरफ्तार किया गया, जब प्रसाद की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उनके आभूषण ले लिये हैं. बार-बार आग्रह के बावजूद उन्हें वापस नहीं कर रही है. रिपोर्ट में कहा गया कि नौ अक्तूबर को महिला से पूछताछ की गयी. इसके बाद उसे द लीला होटल से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह अदालत के निर्देश के बाद रह रही थी.

अदालत ने उसे निर्देश दिया था कि वह चार सप्ताह तक प्रसाद से अलग रहे. गिरफ्तार महिला के वकीलों ने कहा कि प्रसाद का बेटा, जिसने दूसरी महिला द्वारा अपनी मां को अवैध रूप से बंदी बनाकर रखे जाने का आरोप लगाकर अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी, एक दुर्भावना से प्रेरित व्यक्ति है. वह सांसद के आवास पर कब्जा करने के लिए वहां घुस गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन