समस्तीपुर में व्यवसायी से दस लाख रुपये की लूट

Updated at : 25 Aug 2019 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में व्यवसायी से दस लाख रुपये की लूट

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) :बेखौफ अपराधियों ने विद्यापतिधाम स्थित शिव ट्रेडर्स, बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसायी सेवानिवृत फौजी विनोद कुमार सिंह (पुत्र शिवमंगल सिंह) से शुक्रवार की रात पिस्टल के बल दस लाख रुपये लूट लिया. दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने विद्यापतिनगर-दलसिंहसराय सड़क के मिर्जापुर लीची बगीचा के पास लूट की घटना को […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) :बेखौफ अपराधियों ने विद्यापतिधाम स्थित शिव ट्रेडर्स, बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसायी सेवानिवृत फौजी विनोद कुमार सिंह (पुत्र शिवमंगल सिंह) से शुक्रवार की रात पिस्टल के बल दस लाख रुपये लूट लिया.

दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने विद्यापतिनगर-दलसिंहसराय सड़क के मिर्जापुर लीची बगीचा के पास लूट की घटना को अंजाम दिया़ व्यवसायी दुकान बंद कर अकेले बाइक से अपने घर मिर्जापुर गांव जा रहे थे़ बैंक बंद होने के कारण व्यवसायी शुक्रवार को कैश जमा नहीं कर सके थे़ घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुंदन कुमार ने रात्रि में थाना पहुंच जानकारी ली़ एसडीपीओ ने बताया कि व्यवसायी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़

घटना के विरोध में शनिवार को व्यवसायियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया़ इससे विद्यापतिनगर- दलसिंहसराय सड़क विद्यापति चौक पर तीन घंटे जाम रही. एसडीपीओ कुंदन कुमार के चौबीस घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम हटा. पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के निर्देश परएसडीपीओ के नेतृत्व में घटना को लेकर एसआइटी का गठन किया गया है़ एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि इससे लूट की घटना का खुलासा जल्द हो सकेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन