वाहन लूट गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए हो रही छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : वाहन लूट गिरोह के सरगना के रूप में सहरसा के लड्डु का नाम सामने आया है. पुलिस लड्डु को पकड़ने के लिए सहरसा में गुरुवार से ही छापेमारी कर रही है. हालांकि वह फरार है.लड्डु ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर पटना व अन्य जिलों में कई वाहन लूट की घटना […]
विज्ञापन
पटना : वाहन लूट गिरोह के सरगना के रूप में सहरसा के लड्डु का नाम सामने आया है. पुलिस लड्डु को पकड़ने के लिए सहरसा में गुरुवार से ही छापेमारी कर रही है. हालांकि वह फरार है.लड्डु ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर पटना व अन्य जिलों में कई वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया था. यह खुलासा रिमांड पर लिये गये वाहन लूटेरे मो मिराज उर्फ रिंकू, मो मिराज उर्फ मुन्ना, राहुल, बबलू व मो जावेद ने किया है. इसके साथ ही इन सभी के रिमांड की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गयी और जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की चोरी की गाड़ियों को भी खपाते थे बिहार में : सूत्रों के अनुसार वाहन लूटेरों के गैंग का तार मध्यप्रदेश से भी जुड़ा हुआ है. मध्यप्रदेश से चोरी व लूट के वाहनों को बिहार लाने के बाद उसे खपा दिया जाता था. खास कर उन वाहनों को सहरसा में बिक्री किया गया है. इसके अलावा भी कई अन्य अहम जानकारी लुटेरों से मिली है और पुलिस सत्यापन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन