महिला पर पिस्टल तान बाइक सवारों ने गले से चेन लूटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मीठापुर में रविवार की सुबह 7.45 बजे महिला पर पिस्टल तानकर अपराधियों ने सोने की चेन लूट लिया है. लूट के दौरान महिला और आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो अपराधियों ने पिस्टल लहरा दिया, इससे लोग डर गये और पीछे हट गये. इसके बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये […]
विज्ञापन
पटना : मीठापुर में रविवार की सुबह 7.45 बजे महिला पर पिस्टल तानकर अपराधियों ने सोने की चेन लूट लिया है. लूट के दौरान महिला और आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो अपराधियों ने पिस्टल लहरा दिया, इससे लोग डर गये और पीछे हट गये. इसके बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के बाद डरी-सहमी महिला थाने पहुंची. महिला ने घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से महिला काफी डरी हुई है.
भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई वारदात : दरअसल मीठापुर के व्यवसायी अंशु जैन की मां संगीता जैन प्रतिदिन सुबह जैन मंदिर जाती हैं. रविवार की सुबह भी वह मंदिर गयीं थीं. पूजा करने के बाद वह घर वापस आ रही थीं, इस दौरान पीछे से आये बाइक सवार अपराधियों ने महिला को पिस्टल दिखाया और गले से सोने की चेन लूट कर भागने लगे.
जब लोगों ने शोर मचाया तो अपराधियों ने दाेबारा पिस्टल तान दिया और लहराते हुए भाग गये. दरअसल जहां पर लूट हुई हैं वहां पर अतिक्रमण है. ठेले वाले रास्ता घेरे रहते हैं. भीड़-भाड़ रहती है. इसका लाभ उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन